Woman played National Anthem on 11 Tablas: किसी भी इन्सान की कला कभी भी छुपी नहीं रह सकती है। हम सभी जानते हैं हर व्यक्ति के अंदर किसी ना किसी तरह की कोई खूबी जरूर होती है, लेकिन उसे सामने लाना जरूरी होता है आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां पर आप कला की कई तरह के अलग-अलग प्रदर्शन देख सकते हैं।
11 तबलो पर महिला ने बजाया राष्ट्रगान
इस दुनिया में बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिनके अंदर खुशियां हैं और उसके लिए वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल (National Anthem) हुआ है जिसमें एक महिला के टैलेंट को देखकर हर कोई हैरान रह गया है।
महिला तबलो पर राष्ट्रगान बजाते हुए दिखाई दे रही है और लोग महिला की तारीफ भी कर रही है। आपको बता दें कि तबले की धुन पर राष्ट्रगान बजा रही है। महिला 15 अगस्त के महोत्सव पर लोगों को बधाई देते हुए दिखाई दे रही है। महिला की बधाई देने के अंदाज को देखकर लोग काफी हैरान हैं और उनके इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। यह महिला 11 तबलो पर एक साथ राष्ट्रगान की धुन बजा रही है। महिला के पास ढेर सारे तब ले रखे हैं और उनके हाथ से अलग-अलग तबलो पर राष्ट्रगान बजता हुआ देखा जा सकता है।
इस महिला का नाम कृष्णा श्री हजारे है। इस महिला को इस तरह से तबला बजाते हुए देखकर सभी लोग काफी हैरान रह गए हैं। एक भारतीय महिला में इस तरह का टैलेंट होना काफी तारीफ ए काबिल है। महिला के तबले की धुन पर राष्ट्रगान सुनकर लोग जमकर तारीफ कर रही है। कमेंट करते हुए लिख रहे हैं, कि हमारे देश में इस तरह की कला फलती फूलती रहे। आप भी उनके इस कला को यहां पर देख सकते हैं।