Vani Jairam Passed Away: दक्षिण की मशहूर सिंगर वाणी जयराम (Vani Jairam Singer Death ) का आशिक सत्र साल की उम्र में निधन हो गया है। हाल ही में इन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार काफी समय पहले उनके सिर में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह बीमार भी थी।
वाणी जयराम का निधन
सुबह उन्हें चेन्नई स्थित अपने घर में मृत पाया गया अभी तक उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं वाणी जयराम को पद्म भूषण अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहीं बड़ी फिल्मों में अपनी आवाज दी है। संगीत के क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन के लिए वाणी को तीन बार अब तक राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।
वाणी ने बॉलीवुड को भी कई बेहतरीन गाने दिए हैं। साल 1980 में वाणी को मेरा फिल्म के मेरे तो गिरधर गोपाल गाने के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। गुड्डी फिल्म में उनका गाया बोले रे पपीहरा।।। गीत भी काफी मशहूर हुआ। इसके अलावा साल 1991 में उन्हें संगीत पीठ सम्मान से भी नवाजा, वाणी ये सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की सिंगर थीं। तब उनकी उम्र 46 साल थी।
इसके साथ ही उन्होने वाणी ने एमएस इलैयाराजा, आरडी बर्मन, केवी महादेवन, ओपी नैय्यर और मदन मोहन जैसे दिग्गज कंपोजर के साथ काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म स्वपनम से की थी।
वाणी जयराम का जीवन काफी सफल रहा है। वह क्लासिकल ट्रेंड म्यूजिशियन परिवार से हैं। उन्होंने 1971 में प्लेबैक सिंगिंग को अपने करियर के तौर पर चुना। इसके बाद वह लगातार पांच दशकों तक संगीत की दुनिया में सक्रिय रही 19 भाषाओं में गाने गाए है।