Unique Engagement Ring: आज के समय में लोग अपनी शादियों को सबसे बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हुए देखे जा सकते हैं। कई बार लोग अपनी 12 जेसीबी से लेकर जाते हैं तो, कई बार घोड़े की जगह घोड़ी और इन दोनों को हटाकर किसी और को शादी में लेकर जाते हैं।
सगाई में अनोखी अंगूठी
ताकि उनकी शादी और भी ज्यादा यादगार बन सके हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो दिखाया था, जिसमें एक दुला अपने पेट डॉग को बाइक पर बिठाकर वेडिंग रोमांटिक लेता है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस समय एक ऐसा ही खास वीडियो देखा जा सकता है, जिसमें एक शादी का नहीं बल्कि इंगेजमेंट सेरेमनी का वीडियो है।
इस एंगेजमेंट में भी एक ग्रैंड एंट्री हुई है लेकिन थोड़ी हटके। इस सगाई में बाकी शादियों और सगाई की तरह दूल्हा या दुल्हन ने नहीं बल्कि रिंग ने ग्रैंड एंट्री ली है। इसमें एक बड़ी रिंग है जिस पर एक ढक्कन लगा हुआ है। इस ढक्कन के नीचे दो वेडिंग रिंग हैं। बड़ी रिंग एक वील कार्ट पर रखी हुई है जो रिमोट से ऑपरेट होती है। अंगूठी चलकर स्टेज तक आती है। जैसे ही बड़ी रिंग स्टेज तक आती है। दूल्हा और दुल्हन अपनी-अपनी अंगूठी उठा लेते हैं। ये वीडियो काफी देखा जा रहा है। पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए।।।
लेकिन इसको देखने के बाद कुछ लोग इसे नौटंकी और पैसे खराब करना बता रहे है। कुछ लोगों ने वीडियो का अलग ही मतलब निकाल लिया। दरअसल इस इवेंट में महिलाओं को नीचे ही बैठा दिया गया जो की उन्हें पसंद नही आया है।
इस पर लोग परिवार वालों की खिंचाई कर रहे हैं। कह रहे हैं कि ये रिंग इवेंट करने में पैसे खर्च कर दिए, लेकिन महिलाओं को कुर्सियों पर नहीं बैठा पाए। लोगों ने तो इस वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं। वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप।
View this post on Instagram