Surjit Singh Rathore: करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर सू राठौर की गिरफ्तारी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। महिला मॉडल से छेड़छाड़ के आरोप में सुरजीत सिंह को मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार किया है।
सुरजीत सिंह राठौर को किया गिरफ्तार
करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर को आज मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर एक छेड़खानी का आरोप लगा हुआ है और उन्हें एक मॉडल को परेशान करने के लिए गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आपको बता दें कि इस महिला माडल ने सुरजीत राठौर पर आरोप लगाते हुए मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है, फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है और मुंबई पुलिस ने सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, एक महिला मॉडल ने सुरजीत सिंह राठौर पर गंभीर आरोप लगाये है और पुलिस ने कहा कि नेता सुरजीत सिंह को एक मॉडल की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया है। सुरजीत पर आईपीसी की धारा 354 एड़ी 500 509 501 67 के तहत बांगुर नगर थाने मैं प्राथमिकता के तौर पर शिकायत दर्ज की है फिलहाल इस मामले में जांच आगे चल रही है।
बताया जाता है कि सुरजीत सिंह फिल्म इंडस्ट्रीज से भी जुड़े हुए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के मामले में भी वह काफी चर्चा में थे दरअसल सुरजीत ने यह दावा किया था कि वह 15 जून 2020 को रिया चक्रवर्ती को कपूर हॉस्पिटल के शव गृह में लेकर गए थे। जहां सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम के बाद उनका शव रखा गया था अखिल भारतीय राजपूत करणी सेना के सदस्य रह चुके सुजीत सिंह राठौड़ ने बताया कि ,सुशांत के से चचेरे भाई और विधायक नीरज सिंह बबलू के काफी करीबी थे और उन्होंने यह भी बताया कि सुशांत सिंह राजपूत और उनके दोस्त निर्माता संदीप सिंह पर भी कई तरह के आरोप लगाए गए थे।
उन्होंने आरोप लगाते हुए यह तक कहा कि संदीप से इस मामले के पूरी तरह मास्टरमाइंड खिलाड़ी है और मैंने उनसे कहा कि नीरज को आने दो इस पर वह मुझसे कहने लगे कि नहीं मैं सुशांत का फ्रेंड हूं आप मुझे तरीके से बात करें वह एंबुलेंस में सुशांत का शव लेकर अस्पताल गया और सबको निर्देश भी दे दिए उनसे पूछने की जानी चाहिए कि इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ने संदीप सिंह से भी पूछताछ की थी।