Sonu Sood Video Viral: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आज देश के हीरो है, और उन्हें आज हर कोई पसंद करता है। उनका हाल ही में एक विडियो सामने आया है, जिसमे वह भारत-पाक बॉर्डर पर BSF जवानों-अधिकारियों के साथ जमकर इंजॉय किया। उन्होंने जवानों के साथ भोजपुरी के साथ ही देशभक्ति गानों पर डांस किया। बॉर्डर से जुड़े तमाम पहलुओं पर जानकारी ली। जवानों ने उन्हें बताया कि गर्मियों में 50 डिग्री का तापमान हो या सर्दियों में जीराे डिग्री। हर वक्त बॉर्डर की रखवाली वो मुस्तैदी से करते हैं।
सोनू सूद विडियो वायरल
सोनू सूद 10 जनवरी को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर स्थित मुरार सीमा चौकी गए थे। जहा जैसलमेर से करीब डेढ़ सौ किमी दूर इस बॉर्डर पर सेना के काम को देखा। BSF ने रात के समय सोनू सूद के लिए एक रंगारंग प्रोग्राम किया था। प्रोग्राम में सेना के अधिकारी और जवान शामिल हुए थे। जवानों के साथ उन्होंने करीब 4 घंटे का समय बिताया।
प्रोग्राम का एक वीडियो सामने आया है। इसमें स्टेज पर सेना के जवान और सोनू सूद नजर आ रहे हैं। सभी मिलकर भोजपुरी अभिनेता और सिंगर पवन सिंह के पॉपुलर गाने ‘लॉलीपॉप लागेलु।।’ गाने पर डांस कर रहे हैं। सामने कुर्सियों पर बैठे जवान तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाते हुए देखे जा सकते है।
सोनू सूद ने कोरोना काल में भी कई लोगों की बहुत मदद की थी, उन्होंने पीड़ित लोगों को मेडिकल सुविधा के साथ-साथ घरों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए काफी सहारा दिया था। उनके इस विडियो को काफी पसंद किया गया और लोगो ने उनकी काफी तारीफ भी की है।