Sherlyn Chopra Accused: राखी सावंत अक्सर अपने फोटो शायरी वीडियो के कारण चर्चाओं में बनी रहती है, लेकिन इस बार मामला अलग ही है। आप देख सकते हैं कि मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री राखी सावंत को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया है। लेकिन उन्हें यहा क्यों बुलाया है, इसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी प्रदान करते है।
शर्लिन चोपड़ा ने लगाया आरोप
आपको बता दे की, उनपर आरोप है कि उन्होंने एक महिला मॉडल का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल किया था। बता दे की, उन्होंने कुछ समय पहले एक महिला मॉडल का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल किया था। जिसके बाद शिकायतकर्ता मॉडल की शिकायत पर अंबोली पुलिस को शिकायत की थी।
उन पर मॉडल की फोटो वायरल करने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। इसमें एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘ताज़ा खबर!!! अंबोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। उसके बाद राखी सावंत ने मुंबई सेशन कोर्ट में गिरफ्तारी से पहले जमानत के लिए अर्जी दी थी। हालांकि, उस आवेदन को अदालत ने खारिज कर दिया था’।
वही राखी सावंत ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरे वायरल की है, विरल भयानी ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और इस बात का जिक्र किया कि राखी ने खुद कहा है कि राखी सावंत प्रेग्नेंट हैं। बाद में इस पोस्ट को हटा दिया गया। हालांकि इस पोस्ट की वजह से राखी सावंत की प्रेग्नेंसी की काफी चर्चा हुई थी। राखी सावंत से जब पत्रकारों ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने ‘नो कमेंट्स’ कहकर जवाब टाल दिया।