Viral Video: ‘साड़ी ब्वॉय’ की इंटरनेट पर सनसनी, आप भी खा जायेगे धोखा, डांस मूव्स पर फिदा हुईं लड़कियां

0
44

Saree Boy Video Viral: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से बढ़कर एक वीडियो सामने आ रहे हैं, जहां पर कुछ ऐसे अतरंगी वीडियो आते हैं, जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इस लिस्ट में डांस वीडियो सबसे ज्यादा शामिल है। कई बार आपको अलग-अलग तरह के डांस वीडियो देखने को मिलते हैं।

साड़ी ब्वॉय विडियो वायरल

साड़ी ब्वॉय विडियो वायरलवहीं कई बार कोई लड़का लड़की बनकर डांस कर रहा है तो, कोई लड़की लड़का बन कर डांस कर रहा होता है, ऐसा ही इन दिनों भी एक वीडियो वायरल हुआ, जहां पर एक लड़का साड़ी पहनकर ऐसा डांस करता है कि, लोग उसे देखकर दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं।

दरअसल, इस वीडियो में एक लड़का साड़ी पहनकर इस तरह डांस कर रहे है कि, उन्हें पहली नजर में पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है कि ये आखिर लड़का है। यह लड़की का ये वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर अपलोड हुआ वैसे ही वायरल हो गया।

पहली नजर में खा जाएंगे धोखा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो को देख आप भी धोखा कहा जायेगे। यह विडियो किसी स्कूल फंक्शन के दौरान का है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक स्कूल के तीन लड़कों ने पारंपरिक साड़ी पहनकर बिल्कुल लड़कियों की तरह ही तैयार होकर ऐसा डांस किया जिसे देखकर हर कोई हैरान है। उनके एक-एक डांस मूव्स पर लड़कियां दिल हार बैठेंगी। वहीं वीडियो को पहली नजर में देखकर यह बताना काफी मुश्किल है कि क्लिप में दिख रही लड़की असलियत में लड़का है।

इस क्लिप पर यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में सभी को अवन इवान फिल्म के हिट सॉन्ग ‘दीया दीया डोले’ पर डांस करते देखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here