पठान’ के ‘बेशरम रंग’ गाने में होंगे बदलाव, सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं को दिये सख्त निर्देश’ जाने अब क्या करने वाले है, निर्माता

0
52
'बेशरम रंग' गाने में बदलाव

Pathan Movie Song: शाहरुख खान की फिल्म पाटन हिंदी में काफी विवादों से घिरी हुई दिखाई दे रही है। इनके फिल्म के गाने पर भी काफी विवाद हुआ है। वही सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन द्वारा निर्माता और फिल्मों के निर्देशकों को भी कुछ निर्देश दिए गए हैं। वहीं शाहरुख खान की फिल्म का गाने में बदलाव लाए गए। इस बात के निर्देश सेंट्रल बोर्ड निर्देशन अध्यक्ष प्रसून जोशी द्वारा दिए गए हैं।

‘बेशरम रंग’ गाने में बदलाव

'बेशरम रंग' गाने में बदलाव

आपको बता दें कि सीबीएससी के अध्यक्ष ने यश राज फिल्म्स को फिल्म पठान के रिवाइज वर्जन को सबमिट करने के लिए कहा है। इसके साथ उन्होंने इसे बोर्ड की गाइडेंस के अनुसार रखने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने बदलाव को लेकर निर्माताओं को कोई सुझाव नहीं दिया है। हाल ही में रिलीज हुआ पठान का गाना बेशरम रंग रिलीज होने के बाद से विवादों में था। यह गाना 12 दिसंबर को रिलीज हुआ था। इसमें दीपिका पादुकोण के कपड़े को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके चलते हिंदुओं की भावनाएं आहत होने की भी बातें हुई थी। मध्य प्रदेश की सरकार ने फिल्म को मध्यप्रदेश में रिलीज नहीं होने देने की भी बात कह दी थी।

प्रसून जोशी द्वारा बताया गया कि, पठान फिल्म को एग्जामिनेशन कमीशन के सामने सर्टिफिकेशन के लिए दिया है, जिसकी कुछ जांच की गई है और कमेटी ने निर्माताओं को फिल्म और गाने में कुछ बदलाव करने की सुझाव भी दिए हैं। वहीं उन्होंने बताया कि हम नहीं चाहते कि, क्रिएटिविटी और लोगों की भावनाओं को इस तरह की चीजों से ठेस पहुंचे। इसके लिए इन दोनों के बीच में संतुलन बनाना भी आवश्यक है। भारत में कल्चर और विश्वास को बहुत ज्यादा वरीयता दी जाती है, इसके चलते हमें सावधानी पूर्वक कंटेंट बनाना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here