Pallavi Joshi Accident: आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस पल्लवी जोशी की हालत इस समय खराब बताई जा रही है। पल्लवी जोशी एक बड़े हादसे का शिकार हो गई है, उन्हें गाड़ी ने टक्कर मारी है। कश्मीर फाइल फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस पल्लवी जोशी हादसे का शिकार तब हुई जब वह शूटिंग कर रही थी।
पल्लवी जोशी हुई हादसे का शिकार
उनकी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ की शूटिंग कर रही थी, तब उन्हें एक गाड़ी ने टक्कर मार दी पल्लवी जोशी के साथ हादसा कैसे हुआ वह फिलहाल किस हालत में उनका इलाज कैसा चल रहा है। हम आपको सब कुछ बताने वाले है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूनिट सोर्सेस ने उन्हें बताया है कि, एक गाड़ी कंट्रोल खो बैठी जिसके चलते उसने एक्ट्रेस पल्लवी जोशी को ही टक्कर मार दी। आपको बता दे की पल्लवी को ज्यादा चोट नहीं आई है क्योंकि उन्होंने टक्कर लगने के बाद भी पहले शॉट दिया और उसके बाद एक नजदीकी अस्पताल में अपना इलाज करवाने गईं। अब पल्लवी जोशी काफी बेहतर हैं और वापस जल्द ही शूटिंग पर लोट आएगी।
बता दें कि पल्लवी जोशी अपने पति, विवेक अग्निहोत्री की जिस फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ पर काम कर रही हैं, वो भी एक असली कहानी पर आधारित है। कोविड के समय में वैक्सीन्स को लेकर लोगों को जो परेशानी हुई है, उसके उपर यह फिल्म बनाई जा रही है। इसमें अनुपम खेर (Anupam Kher) और नाना पाटेकर (Nana Patekar) अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं।