निक्की यादव मर्डर केस की मिस्ट्री में आया नया मोड़, साहिल के साथ उनकी फैमिली भी है ‘कातिल’, सामने आई हत्या की असल देखे

0
54
 निक्की यादव मर्डर केस

Nikki Yadav Murder Case: दिल्ली के निक्की यादव मर्डर केस में एक नया खुलासा सामने आया है, निक्की की हत्या की साजिश रचने में उसके परिवार उसके दोस्त का भी नाम शामिल किया गया है। दिल्ली पुलिस क्राइम बाद में साहिल के पिता बिरेंद्र सिंह और उनके भाई आशीष और नवीन के साथ दोस्त लोकेश और अमर को भी गिरफ्तार किया है।

 निक्की यादव मर्डर केस

 निक्की यादव मर्डर केस

इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा बताया गया कि साहिल के पिता बिरेंद्र सिंह को तब गिरफ्तार किया गया, जब पुलिस को पता चला कि, उन्हें पता था कि, उनके बेटे ने कथित तौर पर नेकी की हत्या की है उनके खिलाफ उन पर आईपीसी की धारा 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उनके दोस्त और चचेरे भाई सहित चार अन्य लोग भी गिरफ्तार किए गए।

रविंदर यादव के मुताबिक, ‘लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले साहिल और निक्की ने अक्टूबर 2020 में नोएडा के एक आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। उसके बाद साहिल का परिवार इस शादी से नाखुश था। पुलिस ने रिमांड के दौरान साहिल और निक्की के शादी के प्रमाण पत्र भी बरामद किए हैं और उन्हें सबूत के तोर पर पेश किये है।

इसके साथ ही साहिल के दोस्त और चचेरे भाई ने निक्की के शव को फ्रिज में छिपाने में उसकी मदद की थी। साहिल के परिवार ने दिसंबर 2022 मे उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया और लड़की वालों से बात छिपाई कि उनका बेटा पहले से शादीशुदा है। उसके बाद आरोपी साहिल ने निक्की के फोन से सभी डेटा डिलीट कर दिए थे। आरोपी जानता था कि उसकी और निक्की यादव की चैट पुलिस के लिए बड़ा सबूत हो सकती है, इसलिए उसने ऐसा किया। क्योंकि पहले कई बार व्हाट्सएप पर उनके झगड़े होते थे, और उससे कई राज भी सामने आ जाते।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here