Mumal Mehar Video Viral: इस समय राजस्थान की एक 14 साल की लड़की का वीडियो काफी वायरल हुआ है (Mumal Mehar Cricket Video Viral) और इसे सभी लोगों ने काफी पसंद किया है। हम सभी जानते हैं कि, यह लड़की क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की तरह चौके और छक्के लगाने में काफी माहिर है।
मूमल मेहर विडियो वायरल
यह वीडियो राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव शेरपुरा कानासर गांव का है, जहां पर यह लड़की चौके और छक्के लगाते हुए नजर आ सकती है। आपको बता दें कि, यह लड़की मात्र अभी 14 साल की है और इसका क्रिकेट देखकर हर कोई समय काफी हैरान है। यह इस समय आठवीं क्लास में पढ़ाई कर रही है। लड़की के पिता मठार खान किसान है। घर की हालत भी काफी खराब है। खेलने के लिए जूते भी नहीं। मकान पक्का तो है, लेकिन अधूरा बना हुआ है।
परिवार की इतनी कमाई भी नहीं है कि बेटी को क्रिकेट की सही ट्रेनिंग दिला सकें। फिलहाल स्कूल के ही टीचर रोशन खान मूमल के कोच है। जो उन्हें क्रिकेट की बारीकियों के बारे में बताते हैं। रोज तीन से चार घंटे प्रैक्टिस कराते हैं। मूमल को घर के कामों में भी हाथ बंटाना पड़ता है। बकरियां चरानी पड़ती है। मां का हाथ भी बंटाना पड़ता है।
उनको क्रिकेट खेलने की खूब शौक है। रोजाना स्कूल से लौटने के बाद गांव के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलती है। अब उनका खेल सुर्खियों में आ गया है।
मूमल ने जब अपने क्रिकेट खेलने का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया तो यह वीडियो देशभर में वायरल हो गया। 31 जनवरी को पोस्ट किए इस वीडियो को अब तक करीब 60 लाख लोग देख चुके हैं। इसके अलावा भी कई वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए हैं। किसी वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है तो कुछ वीडियो पर मिलियन में लाइक मिले है। आप भी उनके इस विडियो को जरुर देखे।
View this post on Instagram