Madhuri Dixit Mother Demise: हाल ही में सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निधन के बाद बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। जिसमे हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के ऊपर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आपको बत्दे की इस समय माधुरी की मां स्नेहलता देशमुख (Snehlata Deshmukh) का निधन हो गया है, जिसके बाद से उनके उपर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। आपको बता दे की मां के निधन से माधुरी एकदम टूट गई हैं।
माधुरी दीक्षित की मां का हुआ निधन
जानकारी के अनुसार 12 मार्च 2023 की सुबह करीब 8।40 बजे हुआ था। एक्ट्रेस की मां की उम्र 91 साल थी। जिनका मुंबई के वर्ली में आज दोपहर करीब 3 या 4 बजे उनकी मां का अंतिम संस्कार होगा। माधुरी दीक्षित अपनी मां के बेहद करीब थीं। ऐसे में वह अपने मां के जाने से बहुत ज्यादा दुखी हैं।
माधुरी दीक्षित ने पिछले साल जून में अपनी मां का 90वां जन्मदिन मनाया था और अपनी मां को बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मां के साथ यादों को शेयर करते हुए कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, “हैप्पी बर्थडे आई!
कहते हैं कि, एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। वे वाकई सही कहते हैं। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, आपने जो सबक सिखाया है, वह आपके लिए मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं।”
माधुरी की मां ने उनका बहुत सपोर्ट किया था, फिल्म की शूटिंग हो या फिर कोई इवेंट हो, उनकी मां हमेशा उनके साथ ही रहती थी। उनकी मां ने ही उन्हें हमेशा उन्हें जमीन से जुड़े रहना सिखाया है।
View this post on Instagram