Arun Govil Latest Video: दूरदर्शन पर कई टीवी सीरियल्स ऐसे रहे हैं, जो कि आज भी लोगों के जहन में बसे हुए हैं। उसी तरह से 1987 में दूरदर्शन पर आए टीवी सीरियल रामायण को भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। यह सीरियल रविवार सुबह को था।
अरुण गोविल वायरल विडियो
उन दिनों इसकी पापुलैरिटी इतनी ज्यादा थी, कि इसके सभी कलाकारों को लोग भगवान की नजरों से देखने लगे थे। सारे काम का छोड़ कर उस समय इस रामायण सीरियल को देखा जाता था। उस समय हर घर में टीवी भी नहीं होता था, लेकिन उसके बावजूद भी सभी लोग एकत्र होकर एक ही जगह पर टीवी देखने के लिए जाया करते थे।
रामायण के सीरियल में रामायण की भूमिका में अरुण गोविल ने काम किया था, वही दीपिका चिखलिया सीता बनी हुई थी और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। इन पात्रों को इतना ज्यादा पसंद किया जाने लगा कि आज भी इन किरदारों को भगवान के रूप में ही देखा जाता है। अरुण गोविल को लोग आज भी काफी पसंद करते हैं और उनमें ही प्रभु राम की मूरत देखते हैं।
वही अरुण गोविल का इस समय एक एयरपोर्ट पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला उन्हें देखते ही उनके पांव छूने लग जाती है। एक ऐसा ही नजारा तब देखने को मिला जब एयरपोर्ट के बाहर खड़ी एक महिला अरुण गोविल पैरों में ही गिर पड़ी। जी हा, भगवा रंग की साड़ी पहने और हाथों में भगवा रंग का गमछा लिए एक महिला अभिनेता को देख ऐसी भावुक हो गई कि उन्हें एयरपोर्ट पर ही दंडवत प्रणाम करने लगी। इस दौरान महिला की आंखें भी नम नजर आईं।
उसके बाद अरुण गोविल (Arun Govil latest video) ने उन्हें गमछा पहनाते हुए नजर आए। अरुण गोविल कई बार इस तरह के किस्सों का जिक्र अपने इंटरव्यू में पहले भी कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, आप भी इस वीडियो को यहा पर देख सकते है।